बत्ती जल रही है?
मतलब?
बुझा दो प्लीज
तुम्हें उजाले से इतनी घबराहट क्यूं होती है
मेरे दांत बहुत पैने हैं
काटने की जरूरत तो सभी को पड़ती है?
उनमें कभी-कभी खून लगा होता है
मेरी नाक बहुत तेज़ है
मुझे सलवटों से तकलीफ है
तो तुम नींद में बोलते हो?
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।।
No comments:
Post a Comment